अल्मोड़ा, सितम्बर 2 -- Almora News: सीएस सनवाल, भिकियासैण। पीपी प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली कुमाउनी फिल्म 'कुल देवता' की शूटिंग की तैयारी को जैनल में कलाकारों की सात दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुई। इसमें फिल्म की स्टोरी व अभिनय की जानकारी देने के साथ रिहर्सल भी हुई। यहां प्रोड्यूसर महेंद्र बिष्ट, निदेशक राजेन्द्र नेगी, पटकथा लेखक देव रौतेला, रोहित शर्मा, भावना चुफाल, प्रेम रावत, पुष्पराज,ममता आर्या, राकेश खनवाल, अभिनय कुमार, कैलाश कुमार रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...