अल्मोड़ा, सितम्बर 29 -- Almora News: कमल पंत, अल्मोड़ा। जिला पंचायत सदस्य शैलजा चम्याल ने डीएम को ज्ञापन भेजा। कहा कि 29 अगस्त व एक सितम्बर को काचुला व दियारी में आपदा के कारण काफी नुकसान हुआ है। कई लोगों के घर टूटने के कारण उन्हें स्कूलों में शिफ्ट किया गया है। इसके अलावा घरों में दरारें आने के साथ खेतों को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने डीएम से शिफ्ट वाले लोगों को आवास दिलाने व अन्य प्रभावितों को उचित सहायता राशि देने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...