अल्मोड़ा, अक्टूबर 17 -- Almora News: रानीखेत। रंगोली हॉल परिसर में आयोजित हस्तकला, हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। प्रदर्शनी में हस्तनिर्मित कोट, कालीन सहित विभिन्न उत्पाद लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। नवज्योति हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास संस्थान, रुड़की की ओर से आयोजित प्रदर्शनी में स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी खरीदारी कर रहे हैं। संयोजक जगदीश बिष्ट ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य शिल्पकारों, बुनकरों और लघु उद्यमियों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना है। प्रदर्शनी 18 अक्टूबर तक चलेगी। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: विंध्याचल धाम में खादी एवं ग्रामोद्योग लघु प्रदर्शनी का शुभारंभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...