अल्मोड़ा, अक्टूबर 10 -- Almora News: नवीन भट्ट, रानीखेत। पर्यटन नगरी के रंगोली हॉल परिसर में हस्तकला, हस्तशिल्प और लघु उद्यम प्रदर्शनी में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। नवज्योति हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास संस्थान, रुड़की की ओर से आयोजित यह प्रदर्शनी 18 अक्टूबर तक चलेगी। इसमें हस्तनिर्मित वस्त्र, हथकरघा उत्पाद, गृह सज्जा का सामान और पारंपरिक हस्तशिल्प की आकर्षक वस्तुएं बिक्री एवं प्रदर्शन के लिए उपलब्ध हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...