अल्मोड़ा, अक्टूबर 24 -- Almora News: अल्मोड़ा। पहले से ही फैकल्टी की कमी से जूझ रहे मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग में दिक्कतें और बढ़ गई हैं। प्रोफेसर के स्थानांतरण से विभाग की व्यवस्थाएं ही चरमराई हुई हैं। बेस अस्पताल में इलाज को आने वाले मरीजों के साथ मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत पीजी के छात्रों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज का हड्डी रोग विभाग फैकल्टी की कमी से जूझ रहा है। विभाग में कुल आठ पद स्वीकृत हैं। इसमें एक प्रोफेसर, तीन एसोसिएट प्रोफेसर और चार एसिस्टेंट प्रोफेसर के पद शामिल हैं। पहले विभाग में प्रोफेसर के पद पर डॉ. शैलेंद्र सिंह की तैनाती थी, लेकिन अब उनका स्थानांतरण रुद्रपुर कर दिया गया है।

प्रोफेसर के स्थानांतरण से बढ़ी परेशानी तब से प्रोफेसर का पद रिक्त चल रहा है। वहीं, अब विभाग में सिर्फ दो ही डॉक्टर र...