अल्मोड़ा, सितम्बर 30 -- Almora News: कमल पंत ,अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. जीएस तितियाल व सामुदायिक चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील के निर्देशन में रैलाकोट में स्वास्थ्य शिविर व डेंगू जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें कुल 57 मरीजों की जांच की गई। डेंगू के कारण, लक्षण व संक्रमण से बचाव के तरीके भी बताए। यहां डॉ. मशरूफ, डॉ. अंशुल ममगाईं, डॉ. पुष्पित गुप्ता, डॉ. भावना, डॉ. दीप चंद्र, नरेश आगरी, प्रियांशु, शिवानी, रक्षित राज, रुपांगी पांडेय, प्रधान दया रावत रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...