अल्मोड़ा, अगस्त 6 -- Almora News: भिकियासैंण, संवाददाता। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था और विद्यालयों में प्रधानाचार्यों और प्रवक्ताओं के पद रिक्त होने पर नाराजगी जताते हुए गुरुवार को प्रदर्शन कर नारेबाजी की। साथ ही चेतावनी दी है यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो जनआन्दोलन शुरू किया जाएगा। गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि बीते दिनों समय पर उपचार नहीं मिलने से पूर्व ग्राम प्रधान गणेश गिरी की मौत हो गई। उन्होंने पूर्व प्रधान के निधन पर शोक जताया। कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधान के निधन को स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव का ज्वलंत उदाहरण बताया। बीडीसी सदस्य दीपक करगेती ने कहा जब पूर्व प्रधान गणेश गिरी को परिजन उपचार के लिए पीएचसी भतरौंजखान ले गए तो वहां इमरजेंसी में काफी देर तक किसी के ...