अल्मोड़ा, अगस्त 14 -- Almora News: अल्मोड़ा। स्वतंत्रता दिवस के पहले शुक्रवार को नगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। यहां "हमारा अल्मोड़ा, हमारी जिम्मेदारी, स्वच्छ अल्मोड़ा, स्वस्थ अल्मोड़ा, विकसित अल्मोड़ा" के संदेश के साथ सड़कों, नालियों, बाजारों, पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थलों को साफ किया गया। साथ ही लोगों को कूड़ा निस्तारण, गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण तथा प्लास्टिक मुक्त स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। सफाई अभियान में डीएम अंशुल सिंह, मेयर अजय वर्मा, विधायक मनोज तिवारी, नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा सहित नगर निगम पार्षद, अन्य जनप्रतिनिधि और पर्यावरण मित्र शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...