अल्मोड़ा, अगस्त 12 -- Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए पुलिस ने चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाया। एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के के निर्देश पर चले अभियान में 96 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई हुई। पुलिस सत्यापन के रह रहे 19 बाहरी लोगों पर भी पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। एसएसपी के निर्देश और सीओ बलवंत सिंह रावत की देखरेख में पुलिस की विभिन्न टीमों ने जिले के प्रवेश मार्गों, कस्बों, बाजारों, चौराहों और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सघन तलाशी शुरू कर दी है। अभियान के दौरान होटल, ढाबों, रिजॉर्ट और रेस्टोरेंटों की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Hapur News: स्वतंत्रता दिवसः चप्पे चप्पे पर रहेगा पुलिस का कड़ा पहरा चेकिंग के दौरान यातायात नियम तोड़ने पर 9...