अल्मोड़ा, जुलाई 5 -- Almora News: अल्मोड़ा। स्याल्दे ब्लॉक में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हो रही अघोषित बिजली कटौती से स्थानीय ग्रामीणों और व्यापारियों में नाराजगी है। लोगों ने ऊर्जा निगम से स्थायी समाधान निकालने की मांग की है। स्याल्दे के मुख्य बाजार, तिमली, पैठाना, कैहड़गांव, वल्मरा और तामाढौन सहित दर्जनों गांवों में बार-बार बिजली गुल होने से लोग परेशान हैं। इसका सबसे बुरा असर स्थानीय व्यापार पर पड़ रहा है। खासकर कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम, दूध, दही और अन्य डेयरी उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों का कीमती सामान बिजली न होने से खराब हो रहा है। स्थानीय दुकानदार पूरन गिरी ने बताया कि फ्रीज में रखा सामान सड़ने की चिंता बनी रहती है। सामाजिक कार्यकर्ता राकेश बिष्ट ने विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि अघोषि...