Almora News: स्कूल संपर्क मार्ग पर गिरे पेड़ का किया निस्तारण
अल्मोड़ा, सितम्बर 27 -- Almora News: नवीन भट्ट, रानीखेत। बारिश के कारण क्षेत्र में जगह जगह पेड़ों के गिरने का सिलसिला जारी है। भारी बारिश के कारण यहां वीरशिवा संपर्क मार्ग पर चीड़ का भारी भरकम पेड़ गिर गया। जिस कारण लोगों को अवाजाही में परेशानी हुई। बाद में सूचना के बाद फायर राहत बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा। बचाव दल ने वुडन कटरों की सहायता से पेड़ का निस्तारण किया। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी पेड़ों के गिरने से बिजली व्यवस्था भी प्रभावित रही। हालांकि अपराह्न बाद व्यवस्था सुचारू कर दी गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.