अल्मोड़ा, नवम्बर 19 -- Almora News: द्वाराहाट। दिल्ली निवासी समाजसेवी वीरचंद वीरवानी ने राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय मल्ली मिरई को विभिन्न खेल उपकरण भेंट किए। इसमें कैरम बोर्ड, लूडो, शतरंज, फुटबॉल, बैडमिंटन सेट, बैट-बॉल आदि शामिल थे। स्कूल के प्रधानाध्यापक डॉ. दीपक मेहता ने उनका का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूलों में खेलकूद व सहशैक्षिक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...