अल्मोड़ा, अगस्त 5 -- Almora News: कुंवर भाकुनी, सोमेश्वर। कोतवाली क्षेत्र से एक 17 साल की किशोरी लापता हो गई है। कोतवाल मदन मोहन जोशी ने बताया कि क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर दी है। कहना है कि उनकी बेटी तीन अगस्त सुबह चार बजे से लापता है। आसपास और नाते रिश्तदारों में पूछताछ के बाद भी बेटी का कोई सुराग नहीं लग पाया है। कोतवाल ने बताया कि पिता की तहरीर पर युवती की गुमशुदगी दर्ज की गई है। जल्द किशोरी को तलाश लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- स्कूल जाने को निकली किशोरी लापता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...