अल्मोड़ा, अगस्त 19 -- Almora News: कुंवर भाकुनी, सोमेश्वर। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे कुर्की के वारंटी को गिरफ्तार किया है। कोतवाल मदन मोहन जोशी ने बताया कि एनआई एक्ट का आरोपी अनीस निवासी जटपुरा टांडा रामपुर, उत्तर प्रदेश लंबे समये कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। इस पर न्यायालय ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था। टीम ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया है। यहां एएसआई लखविंदर सिंह, हेड अमीर चंद शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...