अल्मोड़ा, अगस्त 24 -- Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। सैलाखोला वार्ड की पार्षद वंदना वर्मा के प्रयासों से जीवन ज्योति अस्पताल के समीप लगाए गए वाटर कूलर का सोमवार को उद्घाटन नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में आने वाले लोगों एवं स्थानीय निवासियों को शुद्ध और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वाटर कूलर स्थापित कराया गया है। यहां गोविन्द लाल वर्मा, जगदीश लाल वर्मा, दिनेश वर्मा, कैलाश वर्मा, हिमांशु साह, मनोज पवार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...