अल्मोड़ा, सितम्बर 27 -- Almora News: नवीन भट्ट,रानीखेत। जरूरी बाजार के निचले इलाके सुदामापुरी और कुरेशियन मोहल्ले को जोड़ने वाले एकमात्र संपर्क मार्ग की पुलिया बारिश होने के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है। इस कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ रही है। शेर सिंह राणा, सोनू सिद्धिकी आदि का कहना है कि नौकरी पेशा लोग बाजार से देर रात तक घर लौटते हैं। उन्होंने छावनी परिषद से तत्काल पुलिया को ठीक करने की मांग उठाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...