अल्मोड़ा, जुलाई 19 -- Almora News: अल्मोड़ा। स्प्रिंग डेल्स स्कूल की वार्षिक इंटर-हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न हुई। सीनियर कैटेगरी में जॉन हाउस ने मार्क हाउस को 5-0 से हराकर ट्रॉफी जीती। मिडल में मार्क हाउस विजेता रहा। सीनियर गर्ल्स में ल्यूक हाउस ने जॉन हाउस व जूनियर गर्ल्स में मैथ्यू हाउस ने जॉन हाउस को हराया। प्रधानाचार्या ज्योत्सना सोहनलाल ने जिला क्रीड़ा अधिकारी का सहयोग के लिए आभार जताया। यहां विपुल कार्की, प्रविन्दर नाथ गोस्वामी, गौरव बिष्ट आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...