Almora News: सीईआईआर पोर्टल से मोबाइल बरामद किया
अल्मोड़ा, अक्टूबर 20 -- Almora News: कुंवर भाकुनी, सोमेश्वर। पुलिस के लिए सीईआईआर पोर्टल मददगार बना हुआ है। इसके तहत पुलिस ने एक और गुम हुआ फोन बरामद किया। पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि सोमेश्वर में एक मोबाइल गुम हो गया है। कोतवाल मदन मोहन जोशी की अगुवाई में टीम ने पोर्टल की मदद से फोन की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने गुम हुए फोन को बरामद कर स्वामी राहुल मेहरा निवासी मेहरा गांव के सुपुर्द कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.