अल्मोड़ा, अगस्त 17 -- Almora News: गोविंद रावत, सल्ट। ब्लॉक के खुमाड़ स्थित शिक्षक भवन में सोमवार को श्रम विभाग की ओर से करीब चार सौ पंजीकृत श्रमिकों को श्रम किट वितरित की गई। साथ ही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। श्रमिकों को पोषण, स्वास्थ्य व शिक्षा किट भी दी। यहां श्रम प्रवर्तन अधिकारी राजेंद्र बिष्ट, हरि राम आर्य, विक्की मल्होत्रा, महेश्वर महरा, सुरेश कड़ाकोटी, सुजीत चौधरी, नरेंद्र भंडारी, दिनेश पंवार, माधो अधिकारी, भूपेंद्र सिंह, गणेशी देवी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...