अल्मोड़ा, जुलाई 11 -- Almora News: गोविंद रावत, सल्ट। ब्लॉक में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। इसी बीच तराड़ी गांव में बीती रात पूरन सिंह पुत्र गंगा सिंह के घर का आंगन क्षतिग्रस्त होकर टूट गया। घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का निरीक्षण किया। राजस्व उप निरीक्षक इकरार अंसारी ने बताया कि मौके का मुआयना कर लिया गया है। तकनीकी जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Siwan News टेंट संचालक के घर में घुसा नाला का पानी, घर में रहना हुआ मुश्किल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...