अल्मोड़ा, सितम्बर 26 -- Almora News: अल्मोड़ा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने महिला एवं बाल विकास विभाग के सरकारी कार्यक्रम 'आंगन का मिलन' में भाजपा के पदाधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। कहना है कि सरकारी संसाधनों से आयोजित होने वाले कार्यक्रम की अतिथि सूची और प्रोटोकॉल के नियमों को सार्वजनिक किया जाना चाहिए। कहना है कि जिले के 1860 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम पूरी तरह विभागीय है। इसका मुख्य उद्देश्य पोषण, स्वास्थ्य और टीकाकरण की जानकारी देना है। सवाल उठाया कि यदि यह सरकारी कार्यक्रम है, तो इसमें भाजपा के पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि के रूप में किस प्रोटोकॉल के तहत शामिल किया जा रहा है। कहा कि कांग्रेस महिलाओं और बच्चों के विकास से जुड़े कार्यक्रमों का विरोध...