अल्मोड़ा, अक्टूबर 24 -- Almora News: मुकेश सक्टा, लमगड़ा। मजदूरों का सत्यापन नहीं कराने पर पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की है। शनिवार को एसओ प्रमोद पाठक की अगुवाई में जैंती चौकी प्रभारी धमेंद्र कुमार ने टीम के साथ जगह-जगह सत्यापनों की जांच की। इस दौरान एक ठेकेदार पास बिना सत्यापन के मजदूर रखे मिले। पुलिस ने ठेकेदार का पांच हजार रुपये का चालान काट दिया। साथ ही लोगों से किराएदारों और मजदूरों का सत्यापन करा लेने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...