अल्मोड़ा, नवम्बर 2 -- Almora News: अल्मोड़ा। भिकियासैंण और सल्ट ब्लॉक के गांवों को जोड़ने वाली सात किमी लंबे थापला-द्यौराड़ी मोटर मार्ग की बदहाली को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने कढोली के समीप धरना-प्रदर्शन किया। लंबे समय से मार्ग के सुधारीकरण की मांग कर रहे ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए राजस्व निरीक्षक की मौजूदगी में एनपीसीसी के कनिष्ठ अभियंता ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। एक महीने के भीतर सड़क सुधारने का लिखित आश्वासन दिया। रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत इस सड़क मार्ग से जुड़े मैदणी, नानणकोटा, थापला, बोहरकोट, दुगलीबाग, द्यौराड़ी और कढोली सहित विभिन्न गांवों के ग्रामीण कढोली के पास एकत्रित हुए। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि एक दशक पहले लंबे जनसंघर्ष के बाद बनी यह सड़क आज बेहद खस्ताहाल स्थिति में पहुंच चुकी है। स...