अल्मोड़ा, नवम्बर 16 -- Almora News: अल्मोड़ा। भाकृअनुप - विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की ओर से हुए जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़े का समापन हुआ। इस दौरान हुए किसान संवाद व परिचर्चा में किसानों ने वैज्ञानिकों को अपनी जरूरतों से अवगत कराया। संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कांत के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में नीति, कैलाशपुर, मलारी, परसारी, मेरग , माणा व धनपौ गांवों के किसानों ने प्रतिभाग किया। परसारी गांव के भूपाल सिंह मर्तोलिया ने तारबाड़ की व्यवस्था व घास काटने की मशीन उपलब्ध कराने पर जोर दिया। धनपौ के नारायण सिंह तोमर ने बैटरी चालित पावर स्प्रेयर, नीति गांव के शेर सिंह राणा ने हींग और केसर की खेती, कैलाशपुर के गौर सिंह ने संस्थान ने गुणवत्तायुक्त आलू बीज व अखरोट पौध उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। परासारी के दीपक कनखोली ने खरपतवार की ...