Almora News: संगीत शिक्षक और होल्यार धीरू उस्ताद का निधन
अल्मोड़ा, जुलाई 21 -- Almora News: अल्मोड़ा। संगीत शिक्षक और होल्यार धीरू उस्ताद का बीमारी के बीच निधन हो गया है। उनके निधन पर रंगमच से जुड़े लोगों के अलावा विभिन्न संगठनों ने शोक जताते हुए इससे बड़ी क्षति बताया है। बैठकी होली के सुप्रसिद्ध गायक और रामलीलाओं में हारमोनियम वादक रहे संगीत शिक्षक धीरू उस्ताद अब इस दुनिया में नहीं रहे। वह बीते लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। अल्मोड़ा जिला अस्पताल से बेस के बाद वर्तमान में हल्द्वानी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। लेकिन उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन पर संगीत व कला से जुड़े लोगों के अलावा स्थानीय रंगकर्मियों, जनप्रतिनिधियों और तमाम संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.