अल्मोड़ा, अक्टूबर 27 -- Almora News: सल्ट। उत्तराखंड संस्कृत संस्थान की ओर से हरिद्वार में राज्य स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताएं हुई। श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में श्री शक्तिपीठाश्रम संस्कृत उत्तरमध्यमा विद्यालय मल्ली मानिला के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। योगेश बलोदी ने पहला व भूपेश चंद्र पाण्डे ने तीसरा प्राप्त किया। इस पर स्कूल के संस्थापक संस्थापक स्वामी कृष्ण चैतन्यानंद सरस्वती महाराज, प्रधानाचार्य डॉ. सतीश चंद्र भट्ट व अन्य ने खुशी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...