अल्मोड़ा, अक्टूबर 13 -- Almora News: अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा की ऐतिहासिक श्री नंदादेवी रामलीला के दूसरे दिन मंगलवार को ताड़का के जीवंत अभिनय ने दर्शकों को रोमांचित किया। दर्शकों की भारी भीड़ के बीच ताड़का-सुबाहु वध प्रसंग के साथ अहिल्या उद्धार और गौरी पूजन जैसी लीला का मंचन हुआ। मंगलवार रात विश्वामित्र-दशरथ संवाद, ताड़का-सुबाहु वध, मारीच तारण, अहिल्या उद्धार और गौरी पूजन की प्रभावशाली प्रस्तुतियां हुईं। राजा दशरथ का अभिनय नवीन बिष्ट, विश्वामित्र का राजेंद्र रौतेला, राम का द्रोण नेगी और लक्ष्मण का अविरल जोशी ने किया। मुख्य आकर्षण ताड़िका बने अर्जुन बिष्ट, सुबाहु मुरलीधर कांडपाल और मारीच संजय जोशी रहे। इससे पूर्व शुभारंभ पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ चौहान, प्रकाश चंद्र जोशी, आनंद बगड़वाल, रवि रौतेला ने किया। यह भी पढ़ें- Champaw...