अल्मोड़ा, अगस्त 26 -- Almora News: सल्ट। ब्लॉक में मंगलवार को कांग्रेसियों ने सल्ट क्षेत्र में श्रम कार्ड बनाने में अनियमितताएं का आरोप लगाते हुए एसडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। श्रम कार्ड बनाने की पात्रता को सार्वजनिक किए जाने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से पूछा गया है कि श्रम कार्ड बनाने के लिए क्या शैक्षिक योग्यता या जीएसटी जरूरी है। इसके अलावा 90 दिन कार्य करने के बाद ही श्रमिक कार्ड बनने के नियम की जानकारी मांगी है। साथ ही श्रमिक को कार्य देने की जिम्मेदारी किसकी होगी, श्रमिक को काम नहीं मिलता तो जिम्मेदार अधिकारी कौन होगा, ठेकेदार या व्यक्तिगत कार्य किसी श्रमिक से करवाना जाता है उसका भुगतान समय पर या बिल्कुल भी न मिलने की स्थिति में जिम्मेदारी किसकी होगी। इसके अलावा उन्होंने कई मुद्दों पर सवाल उठाते हुए नियम सार्वजनिक करने...