अल्मोड़ा, अगस्त 7 -- Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर भाजपा की ओर से भव्य कलश और शोभायात्रा आयोजित हुई। पाताल देवी से शुरू हुई यात्रा शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होते हुए महर्षि वाल्मीकि मंदिर पहुंची। शोभायात्रा के शुभारंभ पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि संत गुरु रविदास जी का सम्पूर्ण जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानव सेवा का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने हमेशा जाति-पांति और ऊँच-नीच के भेद से ऊपर उठकर समाज को एकता और भाईचारे का सच्चा संदेश दिया। पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान और पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कहा कि संत रविदास की वाणी हमें सत्य, करुणा और कर्म की प्रेरणा देती है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: संत रविदास की जयन्ती पर निकाली गई कलश यात्रा व्यक्ति की वास्तविक पहचान...