अल्मोड़ा, अक्टूबर 10 -- Almora News: अल्मोड़ा। एसएसजे के रसायन विज्ञान विभाग में आरडीसी की बैठक हुई। बैठक मे शोधार्थियों ने अपने शोध-प्रस्ताव का प्रस्तुतीकरण किया। विभागाध्यक्ष प्रो. रुबीना अमान ने बताया कि बैठक में तीन बाह्य विशेषज्ञों ने सहभागिता की। इसके अलावा प्रथम पीएचडी की मौखिक परीक्षा भी हुई। पंतनगर विवि के प्रो. ओम प्रकाश ने शोधार्थियों की मौखिक परीक्षा ली। यहां प्रो. सुशील कुमार जोशी, प्रो. जीसी साह, प्रो. प्रियंका सागर रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...