Almora News: शिव पुराण सुनने को उमड़ रही आस्था
अल्मोड़ा, अगस्त 11 -- Almora News: नवीन भट्ट, रानीखेत। सावन मास के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में शिव महापुराण कथा का आयोजन जारी है। कुलसीबी के मल्लिकेश्वर महादेव मंदिर में शिव महापुराण सुनने के लिए दूर दराज से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कथा व्यास आचार्य सतीश चंद्र लोहनी ने श्रद्धालुओं को शिव पुराण का महात्म्य बताया। कथा के यजमान भिटारकोट निवासी राजेंद्र सिंह मेहरा हैं। महिलाओं की मंडली ने भजन कीर्तन से देर शाम तक महफिल जमाई। कार्यक्रम को प्रधान राजेंद्र सिंह बिष्ट, कुल प्रकाश जोशी, जीवन सिंह नेगी, पूरन सिंह बिष्ट, किशन सिंह, पुष्कर सिंह, दीवान सिंह, जगत सिंह, लछम सिंह, नंदन सिंह, दयाल कांडपाल आदि सहयोग कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.