अल्मोड़ा, जुलाई 15 -- Almora News: शंकर भट्ट, दन्या। सीएचसी धौलादेवी में तीन दिवसी स्वास्थ्य सेवा शिविर लगा। चिकित्साधिकारी डॉ चंद्रशेखर बोरा ने बताया कि बुधवार को 212 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जबकि 122 मरीजों के चेस्ट एक्स-रे भी किए गए। तीन दिवसीय शिविर का 902 मरीजों को लाभ मिला। कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग अधिकारी सीमा सिजवाली, सीतल, किरण रौतेला, तरुण नयाल, डॉ. सोहन सिंह राणा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...