अल्मोड़ा, सितम्बर 26 -- Almora News: कंवर भाकुनी, सोमेश्वर। तहसील के जूनियर हाईस्कूल ढोनीगाड़ में 'प्रशासन गांव की ओर' अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर लगाया। शिविर में सड़कों की बदहाली, पेयजल योजनाओं की दिक्कत और बिजली आदि की समस्याएं छाई रहीं। सीडीओ रामजी शरण शर्मा ने अधिकारियों को शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी अधिकांश जनसमस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अन्य मामलों के समाधान के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। शिविर में समाज कल्याण, कृषि, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, वन विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन, बाल विकास, राजस्व, शिक्षा, जिला पंचायत, पेयजल, ऊर्जा, खाद्य-आपूर्ति आदि विभागों से जुड़ी स्थानीय समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया। इस मौके पर विभागों ने ...