अल्मोड़ा, अक्टूबर 7 -- Almora News: रानीखेत। ग्रामीण क्षेत्रों में विकासकार्यों के शिलान्यास पट तोड़े जाने के मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने यहां संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि पांच विकास कार्यों के पट क्षतिग्रस्त किए गए हैं। मामले में कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने क्षेत्र में विकास कार्यों से संबंधित शिलापट तोड़े गए हैं। बताया कि ख्यूशालकोट, ताड़ीखेत-टाना खग्यार मोटरमार्ग, टूनाकोट मोटरमार्ग, एराड़ी में इंटरलॉकिंग टाइल और पपना गांव में सीसी मार्ग के शिलापट बुरी तरह से क्षतिग्रस्त किए गए हैं। मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने संयुक्त मजिस्ट्रेट से मामले की जांच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा और शिलापट तोड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग उठ...