अल्मोड़ा, अगस्त 27 -- Almora News: अल्मोड़ा। कारगिल युद्ध में देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिक कैलाश रौतेला की स्मृति में बुधवार को श्रद्धांजलि सभा हुई। इस दौरान आईटीबीपी अधिकारियों सहित स्थानीय लोगों ने शहीद के स्मृति स्थल पर पुष्प चक्र और माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। नगर में निर्मित शहीद स्मृति पाठ के समीप हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि शहीद कैलाश रौतेला का सर्वोच्च बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। इस स्मृति स्थल का निर्माण युवा पीढ़ी में देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना जागृत करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। वार्डवासियों ने शहीदों का सम्मान करने को समाज का नैतिक दायित्व बताते हुए आईटीबीपी के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। यहां पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, वैभव पां...