Almora News: शहीद दिवस पर धामद्यौ सालम में लगेगा बहुउद्देशीय शिविर
अल्मोड़ा, अगस्त 23 -- Almora News: अल्मोड़ा। डीएम अंशुल सिंह ने बताया कि 25 अगस्त को शहीद दिवस के अवसर पर लमगड़ा के धामद्यौ सालम में बहुउद्देशीय शिविर लगेगा। शिविर के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को विभिन्न विभागों की योजनाओं व सेवाओं की जानकारी दी जाएगी और लोगों को योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाएगा। डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिविर की सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने और निर्धारित समय पर शिविर स्थल पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों से विभागीय स्टॉल लगाकर आमजन को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने और लोगों की समस्याओं का यथासंभव मौके पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.