अल्मोड़ा, अगस्त 3 -- Almora News: अल्मोड़ा। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की दीपचंद सभागार में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष सुशील साह ने बताया कि जिले की सभी 26 इकाइयों को सशक्त बनाने की रणनीति तैयार की गई। आगामी 30 अगस्त से सभी इकाइयों का भ्रमण कर व्यापारियों की समस्याओं का निवारण किया जाएगा। व्यापार मंडल भवन में हुई बैठक में स्वतंत्रता दिवस पर सभागार में ध्वजारोहण के साथ पौधरोपण होगा। संगठन ने सामाजिक और जनहित के कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले क्षेत्र के दस वरिष्ठ व्यापारियों एवं समाजसेवियों को सम्मानित करने का भी फैसला किया। जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Almora News: मां नंदा देवी मेले के संचालन के लिए समिति बनाई इस दौ...