अल्मोड़ा, जुलाई 30 -- Almora News: अल्मोड़ा। एसआईआर में विसंगतियों पर जिले के 98 हजार से भी अधिक मतदाताओं को नोटिस भेजे गए हैं। अब तीन सितम्बर तक इन नोटिसों की सुनवाई की जाएगी। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में एसआईआर की प्रगति की समीक्षा की गई। एडीएम युक्ता मिश्र की अध्यक्षता में जिले के राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बताया कि एसआईआर के पहले चरण में मतदाताओं को गणना पपत्र दिया गया था और जमा करने के लिए एक माह का समय दिया गया था। पपत्र जमा करने का कार्य पूरा होने के बाद अब जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 471938 रह गई है। इनमें से कई मतदाताओं की मैपिंग नहीं हुई है। कुछ की मैपिंग हुई है, लेकिन उसमें विसंगतियां पाई गई हैं। इस कारण 98529 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। 50478 नोटिस बीएलओ के माध्यम से भेजे जा चुके ...