अल्मोड़ा, जुलाई 17 -- Almora News: चम्पावत। जिला अस्पताल चम्पावत में ब्लड कॉम्पोनेन्ट सेपरेशन यूनिट लाइसेंस प्रक्रिया चल रही है। इसी को लेकर भारत सरकार की विशेषज्ञ टीम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने ब्लड बैंक की सुविधा, उपकरण और गुणवत्ता का अवलोकन किया। डीएम मनीष कुमार ने विशेषज्ञ टीम से वार्ता करते हुए प्रक्रिया को निर्धारित मानकों के अनुसार पूरा करने को कहा। सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि लाइसेंस मिलने के बाद स्वास्थ्य सुविधा में सुधार होगा। टीम में नरेश कुमार गोली, नीरज कुमार, हर्षिता आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...