अल्मोड़ा, अगस्त 13 -- Almora News: सल्ट। ब्लॉक के जीआईसी नैलवालपली का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर रखने को लेकर चला आ रहा विवाद बुधवार को समाप्त हुआ। तय हुआ कि मुख्यमंत्री की पूर्व घोषणा के अनुसार विद्यालय का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व अंबा दत्त के नाम पर रखा जाएगा। बता दें कि सीएम ने पांच सितंबर 2023 को जीआईसी नैलवालपली का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व अंबा दत्त के नाम पर करने की घोषणा की थी। घोषणा के बाद क्षेत्र के ही एक अन्य परिवार ने खुद को सेनानी का वंशज बताते हुए इसपर आपत्ति दर्ज कराई थी। इसके बाद से दोनों पक्ष अपने-अपने पूर्वजों के नाम पर अड़े थे और लगातार शिकायतें हो रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को एसडीएम भिकियासैंण रिंकू बिष्ट ने दोनों पक्षों को तहसील परिसर में बुलाया। मुख्यमंत्री की घोषणा क...