अल्मोड़ा, अक्टूबर 9 -- Almora News: गणेश जोशी, चौखुटिया। ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव में नव प्रभात पब्लिक स्कूल के छात्र लविन पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लविन ने 'ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान' विषय पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किया। अब वह जिला स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यालय परिवार ने लविन को बधाई देते हुए उनके मार्गदर्शक शिक्षक-शिक्षिका के प्रयासों की सराहना की। यह भी पढ़ें- Almora News: विज्ञान महोत्सव में नौनिहालों ने दिखाई प्रतिभा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...