अल्मोड़ा, नवम्बर 7 -- Almora News: अल्मोड़ा। दिसंबर में प्रस्तावित दो दिवसीय विंटर कार्निवल की तैयारियों को लेकर डीएम अंशुल सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बताया कि इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, म्यूजिक बैंड की प्रस्तुतियां, स्टार नाइट, फूड फेस्टिवल, फोटोग्राफी प्रतियोगिता, खेलकूद प्रतियोगिताएं व अन्य कार्यक्रम होंगे। बैठक में सीडीओ रामजी शरण शर्मा, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास केएन तिवारी, एसडीएम संजय कुमार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...