अल्मोड़ा, जुलाई 28 -- Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। वन उपज के अवैध परिहन की रोकथाम को गणनाथ, शीतलाखेत और कफड़खान अनुभागों में वनकर्मियों ने रात्रि गश्त की। रेंजर मोहन राम ने बताया कि बैरियरों पर गुजरने वाले प्रत्येक वाहनों की चेकिंग की गई। वन उपज के परिवहन से संबंधित अभिलेखों की जांच की। इस दौरान किसी भी प्रकार का अवैध वन उपज परिवहन अथवा अन्य वन अपराध सामने नहीं आए। बताया कि विभाग का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...