अल्मोड़ा, अगस्त 7 -- Almora News: सोमेश्वर। वन विभाग ने बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए अभियान चलाया है। वन क्षेत्र के तहत पैखाम अनुभाग के कनालबूंगा, भनरगाव और मनान बाजार में पिंजरा लगाया गया। इन क्षेत्रों से उत्पात मचा रहे बंदरों से ग्रामीण और दुकानदार परेशान थे। रेंजर मनोज लोहनी ने बताया कि 17 बंदर और सोमेश्वर बाजार के आस पास से 18 बंदर पकड़े गए हैं। क्षेत्र में अबतक कुल 35 बंदरों को रेस्क्यू कर मृग विहार अल्मोड़ा भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...