अल्मोड़ा, जुलाई 12 -- Almora News: गणेश जोशी, चौखुटिया। लोक निर्माण विश्राम भवन में रविवार को निर्माणाचार्य संघ की बैठक हुई। इसमें रानीखेत में लोनिवि प्रांतीय खंड को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर सदस्यों ने रोष जताया। स्थानांतरित करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बैठक में संघ के सदस्यों ने कहा कि लोक निर्माण विभाग से संबंधित कार्यों के लिए रानीखेत में निर्माण व प्रांतीय खंड के कार्यालय हैं। प्रांतीय खंड में द्वाराहाट, चौखुटिया व स्याल्दे और निर्माण खंड में सल्ट, ताड़ीखेत, भिकियासैंण ब्लॉक जुड़े हैं, लेकिन प्रांतीय खंड कार्यालय को अब दूसरी जगह स्थानांतरित किया जा रहा है। वह ही ऐसे क्षेत्र में जहां प्रांतीय खंड का कार्य क्षेत्र ही नहीं है। उन्होंने कहा कि कार्यालय के स्थानांतरण का पुरजोर विरोध किया जाएगाा। इसक अलावा संगठन ने विभिन्न समस्याओं पर च...