अल्मोड़ा, जुलाई 31 -- Almora News: नवीन भट्ट, रानीखेत। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में राष्ट्रीय एकता पर्व के तहत एकल शास्त्रीय एवं उपशास्त्रीय नृत्यों ने समां बांधा। लोकगाथाएं एवं पौराणिक आख्यान अभिनय शैली ने भी वाहवाही लूटी। विजेता प्रतिभागी अब राज्य स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में पांच विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। पंजाबी, मराठी, कुमाऊनी, राजस्थानी कालबेलिया समूह नृत्यों की प्रस्तुति दी गई। प्राचार्य राकेश कुमार दूबे ने परिणामों की घोषणा की और विजेता विद्यालयों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जुटने का आह्वान किया। यहां उप प्राचार्य हरिशंकर सैनी, कार्यक्रम प्रभारी निधि, आराधना, दीपक जोशी, कीर्तिबल्लभ, पवन गहतोड़ी, जीवन कुमार, ललित बिष्ट, रविभूषण आदि ने सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...