अल्मोड़ा, अगस्त 18 -- Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लॉक की बीस सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधान संगठन की ओर से की जा रही तालाबंदी मंगलवार को अधिकारियों के लिखित आश्वासन के बाद तीन दिन के लिए स्थगित कर दी गई। अधिकारियों ने संगठन की मांगों पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए तीन दिन के भीतर प्रगति से अवगत कराने का आश्वासन दिया। ब्लॉक स्तर की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रधान संगठन ने अनिश्चितकालीन तालाबंदी का निर्णय लिया था। इसके तहत सोमवार को ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी कर आंदोलन शुरू कर दिया था। मंगलवार को परियोजना निदेशक केएन तिवारी, जिला पंचायती राज अधिकारी राजेंद्र गुंज्याल और बीडीओ संतोष जेठी ने आंदोलनरत प्रधानों के साथ वार्ता की। यह भी पढ़ें- Nainital News: लोअर मालरोड के अधूरे काम के...