अल्मोड़ा, अगस्त 29 -- Almora News: द्वाराहाट। ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते लावारिस गौवंश से फसलों की बर्बादी के विरोध में यूकेडी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेज समस्या के शीघ्र समाधान की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में तैयार फसल को आवारा पशु लगातार नष्ट कर रहे हैं, जिससे काश्तकारों की मेहनत पर पानी फिर रहा है। इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में भी आवारा गौवंश के कारण यातायात बाधित हो रहा है और आमजन को दुर्घटनाओं का भय सता रहा है। कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस समस्या को लेकर पूर्व में भी प्रशासन को अवगत कराया गया था, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। यह भी पढ़ें- Haldwani News: लावारिस पशुओं की समस्या को लेकर सीएम को सौंपा ज्ञा...