अल्मोड़ा, अक्टूबर 20 -- Almora News: अल्मोड़ा। भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति कर्नाटक खोला में नौवें दिन की रामलीला का मंचन किया गया। इस दौरान मेघनाद की ओर से लक्ष्मण मूर्च्छा, संजीवनी बूटी से प्राण वापस आना, मेघनाद और कुम्भकर्ण वध के प्रसंगों का मंचन हुआ। मंगलवार रात की रामलीला में कलाकारों ने संवादों और अभिनय से दर्शकों को बांधे रखा। मंच पर आधुनिक 20 फीट लंबी और 10 फीट ऊंची स्क्रीन और साउंड व्यवस्था स्थापित की गई है। मंचन में श्रीराम की भूमिका कोमल जोशी, लक्ष्मण गायत्री तिवारी, हनुमान अनिल रावत, रावण बिट्टू कर्नाटक, मंदोदरी दिव्या काण्डपाल, विभीषण अशोक बनकोटी, मेघनाद मनीष तिवारी, सुषेन वैद्य कमलेश पाण्डे, भरत गौरव काण्डपाल, कुम्भकर्ण दीपक कर्नाटक, निकुम्बला के रूप में काव्या अल्मिया ने अभिनय किया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: मेघ...