अल्मोड़ा, अक्टूबर 8 -- Almora News: अल्मोड़ा। लंबे समय से दहशत मचाने वाला गुलदार आखिरकार पिंजरे में कैद हो गया है। गुरुवार सुबह कैंट में लगाए वन विभाग के पिंजरे में गुलदार फंस गया। वन कर्मियों की ओर से गुलदार को रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया है। दुगालखोला, माल गांव, करबला, कैंट आदि क्षेत्रों में लंबे समय से गुलदार की दहशत से लोग परेशान थे। आए दिन क्षेत्र में गुलदार दिखाई दे रहा था। दुगालखोला में एक साथ चार गुलदारों की भी चहलकदमी कैद हुई थी। साथ ही एक महिला पर गुलदार ने हमला भी कर दिया था। लोगों की शिकायत पर वन विभाग की ओर से कैंट (दुगालखोला टॉप) में पिंजरा लगाया गया था। गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। अब रेस्क्यू सेंटर में डॉक्टरों की ओर से गुलदार का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद सुदूर जंगल में छोड़ दिया ज...